फैशन वीक में गर्मियों के परिधानों पर नजर
फैशन वीक में अधिकतर डिजाइनर ऐसे परिधानों को रैंप पर पेश कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल गर्मियों में होता है। इनमें कुर्ती जैसे परिधान शामिल हैं। डिजाइनर हेमंत-नंदिता ने कहा कि वे लोगों की पसंद और मौसम को ध्यान में रखकर परिधान तैयार कर रहे हैं।
हेमंत ने कहा कि डिजाइनर के ध्यान में ग्राहक रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे वैसे ही परिधान तैयार करते हैं, जिनकी बिक्री अधिक होती है।
डिजाइनर पायल जैन ने कहा कि दुनिया भर में तापमान बढ़ रहा है और ऐसे वक्त में गर्मियों के कपड़ों की मांग ज्यादा है। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम केवल ग्राहकों को ध्यान में रखकर ही कपड़े डिजाइन करते हैं। हम मौसम और तापमान को भी ध्यान में रखते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications