मास्को मेट्रो स्टेशन में विस्फोट, 26 मरे (लीड-1)
मास्को, 29 मार्च (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मास्को के एक मेट्रो स्टेशन में सोमवार सुबह हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी आपातकालीन मंत्रालय ने दी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार लुब्यांका स्टेशन में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में से 15 मेट्रो में सवार थे, जबकि 11 प्लेटफार्म पर मौजूद थे। प्रवक्ता के अनुसार विस्फोट के समय मेट्रो रेलगाड़ी सुरंग में थी।
विस्फोट में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications