भारतेन्दु पुरस्कार की राशि बढ़ाई जाएगी : सोनी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूचना और प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने कहा कि इस प्रयास से हिन्दी भाषा आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनेगी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली राशि आज के समय को देखते हुए कम है अत: मंत्रालय इसे बढ़ाने के बारे में शीघ्र ही निर्णय लेगा।
ये पुरस्कार हर साल पत्रकारिता और जनसंचार, राष्ट्रीय एकता, बाल साहित्य और महिला समस्या से संबंधित विषयों पर हिन्दी में मौलिक लेखन के लिए दिए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications