छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने की मेट्रो की सवारी
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ दिल्ली मेट्रो से यात्रा की।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, "रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के 70 सदस्यों के साथ केंद्रीय सचिवालय से प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने दो मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो बदलने की प्रकिया को भी देखा।"
छत्तीसगढ़ सरकार की योजना राज्य की राजधानी रायपुर में मेट्रो प्रणाली स्थापित करने की है।
दयाल ने बताया, "यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन से इस मसले पर बातचीत की थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications