श्रीनगर-लेह राजमार्ग 5 महीने बाद फिर खुला
यह राजमार्ग लद्दाख क्षेत्र की जीवन रेखा है। लद्दाख क्षेत्र में लेह और कारगिल जिले आते हैं।
जाड़े के दिनों में 11,000 फुट ऊंचे जोजिला र्दे में भारी हिमपात होता है। इस कारण प्रति वर्ष इस राजमार्ग को छह महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है।
इस राजमार्ग को सामान्य तौर पर अप्रैल महीने में यातायात के लिए खोला जाता है, लेकिन इस वर्ष सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मार्च महीने के प्रारंभ से ही बर्फ साफ करने का काम शुरू कर दिया था।
बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने जोजिला र्दे के पार जाने के लिए वाहनों के पहले काफिले को घाटी में हरी झंडी दिखाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications