उड़ीसा में लू से 2 लोगों की मौत
भुवनेश्वर, 29 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा में गर्म हवाओं के चलते कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।
राज्य के राजस्व नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जाजपुर और बालासोर जिलों में लू की वजह से कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई।"
अधिकारी ने बताया, "ये मौतें पिछले हफ्ते ही हुईं थीं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी आज (सोमवार) पुष्टि की।"
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को झारसुगुडा, संबलपुर, तितिलागढ़, बोलांगीर, सुंदरगढ़, और अंगुल में अधिकतम तापमान क्रमश: 42.4, 42.0, 40.5, 40.6, 41.0, और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक लू के थपेड़े जारी रहने की आशंका जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications