बिहार में नक्सलियों ने 2 विद्यालय भवनों को उड़ाया
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन भरतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने दुग्धा गांव में रविवार रात हमला कर दो विद्यालयों के भवनों को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दुग्धा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
कैमूर जिला के पुलिस अधीक्षक पी़ क़े श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications