मृत्युदंड पाए 17 भारतीयों की मदद करेगी भारत सरकार
केरल के त्रिशूर में मौजूद प्रवासी मामलों के मंत्री वायलर रवि ने सोमवार को फोन पर आईएएनएस को बताया कि सरकार ने महावाणिज्य दूत से लिखित संदेश में कहा है कि इन लोगों को सभी कानूनी मदद मुहैया कराई जाए।
रवि ने कहा, "हमने सचिव से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जनवरी 2009 में अवैध शराब के कारोबार को लेकर हुए विवाद के बाद एक पाकिस्तानी नागरिक की हत्या और तीन अन्य लोगों को घायल करने के मामले में शारजाह की एक अदालत ने रविवार को 17 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications