टाइटलर मामले में सीबीआई से सवाल
अवर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राकेश पंडित ने सीबीआई से कहा कि सभी गवाहों से पूछताछ नहीं करने के मामले पर वह एक अप्रैल को होने वाली सुनवाई पर अपना जवाब तैयार रखे।
एक दंगा पीड़ित विधवा लखविंदर कौर के वकील रेबेका आर.जान ने कहा कि सीबीआई ने सभी गवाहों से पूछताछ नहीं की। गवाह सुरिंदर सिंह ने तीन अन्य लोगों के नाम बताए थे, जिनसे सीबीआई ने पूछताछ नहीं की।
कौर के पति बादल सिंह की नवंबर 1984 के दंगों के दौरान हत्या हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या में टाइटलर कथित रूप से शामिल थे।
सीबीआई द्वारा मामले की रिपोर्ट को बंद करने पर सवाल उठाते हुए जान ने कहा कि इस रिपोर्ट में भिन्नताएं हैं और मामले की आगे जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि न्यायालय या तो रिपोर्ट को खारिज करे या जांच को आगे बढ़ाए।
दो घंटे चली सुनवाई के दौरान वकील ने कैलिफोर्निया में रह रहे गवाहों सुरिंदर सिंह और जसबीर सिंह के बयान को खारिज करने के सीबीआई के फैसले पर सवाल खड़ा किया।
सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में टाइटलर को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि सुरिंदर सिंह और जसबीर ने टाइटलर को फंसाने के लिए बयान दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications