ब्रिटेन में 74 वर्षीय बुर्जुग बना बाप
समाचार वेबसाइट 'सन' के अनुसार बुर्क्स का बेटा रेयान 12 मार्च को पैदा हुआ था। उन्होंने बताया, "मैं हमेशा केला खाता हूं और कभी-कभी तो दिन में दो बार भी खा लेता हूं। मैं ज्यादा नमक का सेवन नहीं करता और घर का बना खाना खाता हूं।"
बुर्क्स ने सोमवार को बताया, "मुझे बाप बनने पर गर्व है। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"
बुर्क्स ने उम्र में बहुत छोटी करीब 35 वर्षीय एक महिला से शादी की है। इस दंपति का छह वर्षीय बेटा डेनियल पहले से ही है।
बुर्क्स ने कहा, "लोग मेरी उम्र को लेकर बातें करते होंगे, लेकिन मैं अपनी सेहत पर ध्यान देता हूं। मैं दिल से नौजवान हूं और न ध्रुमपान करता और न ही शराब पीता हूं। मैं अपनी पत्नि का खाना बनाने में मदद भी करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications