मध्य पूर्व में लोकप्रिय हैं महिला टैक्सी चालक
मिस्र की एक गृहणी नोहा मोहम्मद ने बताया, " पुरुष चालकों के अभद्र बर्ताव से मुझे कई मर्तबा काफी परेशानी हुई।"
उन्होंने बताया, "कहीं जाने के लिए मुझे मेरे पति अक्सर टैक्सी लेने से मना कर दिया करते थे। जब मैंने सुना कि यहां महिला टैक्सी चालक भी उपलब्ध हैं तो यह जान कर बहुत उत्साहित हुई।"
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मध्य पूर्व के देशों में ईरान ने सबसे पहले 2006 में महिला टैक्सी चालकों की इजाजत दी थी। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, लेबनान, सीरिया, कुवैत और मिस्र ने अपने यहां महिलाओं को टैक्सी चलाने की इजाजत दे दी।
एक महिला चालक फकरी ने डीपीए से बताया, "पुरुष चालकों की तुलना में महिला चालक ड्राइविंग में अधिक ध्यान देती हैं। साथ ही ग्राहक भी पुरुष चालकों के मुकाबले महिला चालकों से ज्यादा सहज महसूस करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications