स्काटलैंड यार्ड के पूर्व प्रमुख भारतीय पुलिस अधिकारियों को देंगे प्रशिक्षण

दीपांकर डे सरकार

लंदन, 29 मार्च (आईएएनएस)। वरिष्ठ भारतीय पुलिस अधिकारियों के एक नए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन लंदन के पूर्व मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर सर इयान ब्लेयर करेंगे।

गौरतलब है कि ब्लेयर ने वर्ष 2008 में लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन से मतभेद के चलते एक बड़ा कदम उठाते हुए इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व कमिश्नर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के अपराध विज्ञान संस्थान में प्रशिक्षित करेंगे।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में भारत की 'नेशनल पुलिस एकेडमी' ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत भारतीय पुलिस के 420 अधिकारियों को प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 140 लोगों की टीम बनाई जाएगी। प्रशिक्षु अधिकारी इस कार्यक्रम में आठ हफ्ते तक हिस्सा लेंगे। भारत में छह कार्यक्रम होंगे और बाकी प्रशिक्षण कार्यक्रम कैम्ब्रिज में आयोजित किए जाएंगे।

ब्रिटेन के पुलिस बल 'स्काटलैंड' के सदस्यों ने जुलाई 2005 में लंदन में आंतकवादी समझकर ब्राजील के एक निर्दोष नागरिक को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। तब से ब्लेयर के ऊपर संदेह के बादल मंडराने लगे थे।

ब्रिटेन के विपक्षी और दक्षिणपंथी दल ने ब्लेयर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें इस मामले में आरोपी ठहराया था।

राजनीतिक दल ने ब्लेयर पर आरोप लगाया था, "ब्रिटेन के सबसे प्रमुख पुलिस सुरक्षा बल के नेतृत्व में फैसला लेने को लेकर यह एक बड़ी कमी है।"

ब्लेयर ने दिसम्बर 2008 में यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि जब मेयर उनकी मदद नहीं करेंगे तो वह अपना कार्य जारी नहीं रख पाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+