पाक में सैन्य कार्रवाई में 22 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अराकजई एजेंसी इलाके में आंतकवादियों के ठिकानों पर सेना ने हेलीकॉप्टर से हमला किया, जिसमें 22 आतंकवादी मारे गए।
सूत्रों के अनुसार सेना ने पहले अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से आतंकवादियों पर हमला किया, जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए। इसके बाद सेना ने फिरोजखेल इलाके में हेलीकॉप्टर से आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 12 आतंकवादी मारे गए।
पश्चिमोत्तर के इलाकों में सेना ने शनिवार को भी आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिसमें कम से कम 19 आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षाबलों ने ओरकाजाई एजेंसी के सुल्तानजई, मामुजाई, डाबोरई, बगराम, बायजोट, शहदल और अनजानी इलाकों में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।
बायजोट इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के आठ ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इसके अलावा दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों ने हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications