औद्योगिक केंद्र में सड़क निर्माण शुरू, जनजातीय लोगों का विरोध
जनवरी, 2006 में उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कलिंग नगर के जाजपुर जिले में हुई पुलिस फायरिंग में 14 लोग मारे गए थे।
कलिंग नगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण के समय जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत पुलिस की 25 प्लाटूनें तैनात की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक डी.एस.कुट्टी ने कहा, "औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप कामन कॉरीडोर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रतिवर्ष वहां होने वाली हिंसा में कई लोग मारे जा चुके हैं। सड़क के निर्माण की वजह से भीड़ कम होगी और दुर्घटनाएं भी कम होंगी।"
गौरतलब है कि शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जनजातीय लोगों के विस्थापन को लेकर उनके संगठन विस्थापन विरोधी जन मंच (बीवीजेएम) से मिलकर इस मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत की थी।
उल्लेखनीय है कि 12,000 एकड़ में फैले कलिंग नगर कॉम्पलेक्स में 10 औद्योगिक इकाइयां और एक इस्पात संयंत्र है। बीवीजेएम संगठन कामन कॉरीडोर सड़क के निर्माण का विरोध कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications