कोलंबिया में अगवा सैनिक मुक्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विद्रोही संगठन रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया (फार्क) ने 22 वर्षीय सैनिक जोस केल्वो को रविवार को मुक्त कर दिया।
विद्रोहियों ने जोस को अप्रैल 2009 में अगवा कर लिया था। जोस रविवार को सेना के हेलीकॉप्टर से कोलंबियाई शहर विलावेकेंसियो पहुंचे। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications