यूएई में 17 भारतीयों को मौत की सजा (लीड-1)
यह घटना शारजाह के अल साजा इलाके में हुई थी।
समाचार पत्र 'खलीज टाइम्स' ने अपनी वेबसाइट पर खबर दी है कि डीएनए परीक्षण जैसे सबूतों के बाद न्यायाधीश यूसुफ अल हमादी ने रविवार को इन लोगों को सजा सुनाई।
पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक पर चाकू से कई वार किए गए थे और उसके मस्तिष्क में भी चोट लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इन सभी ने पीड़ित के तीनों साथियों को भी मारने की कोशिश की थी लेकिन वह बच निकले। सजा पाने वाले भारतीयों की उम्र 17 से 30 साल के बीच है।
बच निकले तीनों पाकिस्तानी नागरिकों के अनुसार उन लोगों पर 50 लोगों ने चाकूओं से हमला किया था।
पुलिस ने हमले की अगुवाई करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। अन्य को सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications