भाजपा विधायक के खिलाफ कार हड़पने का मुकदमा
बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव सबरवाल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "विधायक व उनके बेटे संतोष कुमार के खिलाफ सोमवार को कोतवाली में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।"
पुलिस के मुताबिक विधायक और उनके बेटे ने नरेंद्र कुमार राणा नामक व्यक्ति से कुछ दिनों के लिए उसकी टाटा सफारी मांगी थी। कुछ दिन बीतने के बाद जब राणा ने अपनी कार वापस मांगी तो विधायक ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए कार वापस करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने विधायक और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। काशीराम दिवाकर रामपुर जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications