स्टीफन कोर्ट अग्निकांड की जांच के लिए 11 सदस्यीय समिति

राज्य के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने संवाददाताओं से कहा, "अग्निकांड के सभी पहलुओं की जांच के लिए 11 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।"

उधर, इमारत के मलबे से शवों के मिलने का क्रम आज भी जारी रहा और मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई।

समिति की अध्यक्षता पूर्व गृह सचिव सौरीन रे करेंगे और इसमें राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक दिनेश वाजपेयी, नगरपालिका मामलों के सचिव, कानून, नागरिक सुरक्षा और बिजली विभाग के सचिवों के अलावा कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के आयुक्त, दमकल विभाग के महानिदेशक और जादवपुर विश्वविद्यालय का एक सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का प्रोफेसर शामिल होगा।

समिति आग लगने की स्थिति में कोलकाता पुलिस और केएमसी की तैयारियों की भी जांच करेगी।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एक कार्यरत न्यायाधीश से न्यायिक जांच या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराने की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+