पंजाब में विस्फोटक के साथ आतंकवादी गिरफ्तार
मोहाली, 29 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के विभिन्न भागों में बम विस्फोट करने की योजना बना रहे एक संदिग्ध आतंकवादी को पुलिस ने विस्फोटक के साथ राज्य के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस को बताया, "बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के दो आतंकवादियों गुरप्रीत सिंह और बलबीर सिंह भूतना से पूछताछ के आधार पर एक पुलिस टीम ने फिरोजपुर में दबिश देकर संदिग्ध आतंकवादी पियारा सिंह को गिरफ्तार किया गया।"
उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी के पास से साढ़े तीन किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया। उसे पूछताछ के लिए मोहाली लाया जा रहा है।
भुल्लर ने बताया कि पियारा सिंह से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला है कि उसने राज्य के विभिन्न भागों में विस्फोट करने की योजना बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications