तालिबान के साथ बातचीत के खिलाफ भाजपा की चेतावनी
भाजपा प्रवक्ता तरुण विजय ने कहा है, "जो बातें खबरों में आई हैं, यदि वे सच हैं तो भारत की अफगान नीति में आए बदलाव के बारे में जनता को बताया जाना चाहिए और विदेश मंत्री को प्रतिगामी तत्वों के साथ बातचीत की इच्छा प्रकट करने के कारण के बारे में अवश्य बताना चाहिए।"
विजय ने कहा है कि ये तत्व पाकिस्तान की इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) और उसकी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए काम कर रहे हैं।
विजय मीडिया में आई उन खबरों का जिक्र कर रहे थे, जिनमें सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत तालिबान नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार के हिज्ब-ए-इस्लामी तक पहुंचना चाहता है और तालिबान की ओर से किए जाने वाले सुलह के किसी प्रयास की स्थिति में अपने दरवाजे खुला रखना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications