गुजरात दंगे में मोदी की भूमिका पर नजरिया स्पष्ट करें अमिताभ : कांग्रेस (लीड-1)

एक तरफ गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने अमिताभ के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को 'तालिबान' की संज्ञा दी हैं वहीं कांग्रेस ने वर्ष 2002 में हुए दंगों में मोदी की कथित भूमिका को लेकर अमिताभ से नजरिया स्पष्ट करने को कहा है।

इस बारे में नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "अमिताभ वर्ष 2002 के दंगों में मोदी की भूमिका की आलोचना करते हैं या उसे सही मानते हैं।"

तिवारी ने यह भी कहा कि अभिनेता को गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से हुई फर्जी मुठभेड़ों के बारे में भी अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि अमिताभ इतने संवेदनशील हैं तो वह दंगों के खिलाफ मजबूती से सामने आएंगे।

इससे पहले मोदी ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आलोचना करने वालों को 'तालिबान' करार दिया।

मोदी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा है, "आलोचनाओं के बावजूद विनम्र महान कलाकार और बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले अमिताभ ने गुजरात की गौरवमयी विरासत और अस्मिता का गुणगान करने का फैसला किया है। यह प्रेरणादायक बात है।"

मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवनकाल में हमारे सामाजिक जीवन से अस्पृश्यता मिटाने के लिए अथक परिश्रम किया, जबकि कुछ लोग हैं जो महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेते हैं और दरअसल हमारे सार्वजनिक जीवन में एक नया वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अमिताभ विवाद ने गुजरात विरोधी 'गेमप्लान' को उजागर कर दिया है।"

मोदी का मानना है , "ये लोग अमूल मक्खन और दूध पर भी रोक लगा सकते हैं और हमारे युवाओं से डेनिम जींस न पहनने को कह सकते हैं। अनुमान लगाइए क्यों? क्योंकि ये चीजें गुजराती उत्पाद हैं।"

उन्होंने आखिर में लिखा है, "जो मेरे गुजरात को प्रेम करता है, मेरी आत्मा है। जो मेरे भारत से प्रेम करता है, मेरा भगवान है।"

कांग्रेस ने मोदी के इस बयान को गुजरात दंगों के मामले में विशेष जांच दल (एआईटी) द्वारा की गई लंबी पूछताछ के बाद उनकी कुंठा का विस्फोट बताया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मोदी अपने को बहुत कुंठित महसूस कर रहे हैं क्योंकि पहली बार एक मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने करीब 10 घंटे गुजारने पड़े।"

अमिताभ को गुजरात का ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने की आलोचना पर मोदी द्वारा अपने ब्लॉग में इसे 'सार्वजनिक जीवन में तालिबान' लिखे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोनी ने कहा कि मोदी को इतने हल्के-फुल्के अंदाज में तालिबान जैसे शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+