भारत-चीन संबंधों की 60 वीं वर्षगांठ पर समारोह का उद्घाटन करेंगे कृष्णा
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि चीन के विदेश मंत्री यांग जेइची के साथ कृष्णा आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पिछले वर्ष मई में विदेश मंत्री बनने के बाद से कृष्णा की यह पहली चीन यात्रा है।
कृष्णा बीजिंग में वर्ष भर चलने वाले 'भारत महोत्सव' का भी शुभारंभ करेंगे।
चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के बाद उसे मान्यता देने वाला भारत दुनिया का पहला गैर कम्युनिस्ट देश था। दोनों देशों के बीच एक अप्रैल 1950 को राजनयिक रिश्ते कायम हुए।
दोनों विदेश मंत्रियों के सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की 14वें दौर की वार्ता के लिए तिथि तय करने की भी संभावना है। सीमा विवाद के कारण ही दोनों देशों के बीच वर्ष 1962 में युद्ध हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications