सेवा दल के कार्यकर्ता कमजोर लोगों की आवाज बनें : सोनिया
राजधानी में सेवा दल के कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों के इरादों के खिलाफ काम करना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "जो लोग सांप्रदायिकता, जातिवाद और उनकी योजनाओं को बढ़ावा देते हैं उन्हें सफल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"
सेवा दल की सराहना करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि संगठन के सदस्य कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
सोनिया गांधी ने आशा व्यक्त की कि सेवा दल के कार्यकर्ता गरीब और कमजोर लोगों की मदद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications