जैन सौदे पर मंगलवार को हस्ताक्षर करेगी भारती
समाचार पत्र 'अल-वतन' ने सूत्रों के हवाले से कहा कि जैन के अध्यक्ष असाद अल बनवान और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नबील बिन सलमान मंगलवार को आयोजित होने वाले हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को एम्सटरडम रवाना हो गए।
अखबार ने कहा कि सौदे पर हस्ताक्षर के मौके पर भारती के मुख्य कार्यकारी सुनील भारती मित्तल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार हस्ताक्षर समारोह के तुरंत बाद कंपनी के बोर्ड की बुधवार को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए जैन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकरी लौट जाएंगे। बैठक में वार्षिक वित्तीय परिणामों और वर्ष 2009 के मुनाफे के वितरण को मंजूरी दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications