शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 66.59 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 66.59 अंकों (0.38 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,711.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,793.01 के ऊपरी और 17,639.18 अंकों के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 20.85 अंकों (0.39 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,302.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,329.55 के ऊपरी और 5,252.15 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.88 अंकों (0.25 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,779.29 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 37.18 अंकों (0.44 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,389.96 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी), एफएमसीजी और बैंकिंग के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी के शेयर मूल्यों में 1.97 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 1.05 प्रतिशत और बैंकिग के शेयर मूल्यों में 0.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान जिन क्षेत्रों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें आईटी और तकनीकी क्षेत्र शामिल है। आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.74 प्रतिशत और तकनीकी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.33 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1852 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई, 1028 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications