अमिताभ के आलोचक तालिबान हैं : मोदी

मोदी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा है, "बहुत से वर्गो से हो रही आलोचनाओं के बावजूद विनम्रता से ओतप्रोत महान कलाकार और बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले अमिताभ बच्चन ने गुजरात की गौरवमयी विरासत और अस्मिता का गुणगान करने का फैसला किया है। यह प्रेरणादायक बात है।"

मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवनकाल में हमारे सामाजिक जीवन से अस्पृश्यता मिटाने के लिए अथक परिश्रम किया, जबकि कुछ लोग हैं जो महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेते हैं और दरअसल हमारे सार्वजनिक जीवन में एक नया वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अमिताभ विवाद ने गुजरात विरोधी 'गेमप्लान' को उजागर कर दिया है। अस्पृश्यता के इन तालिबान ने अपने गुजरात विरोधी रवैये के चलते अपनी सूझबूझ खो दी है।"

मोदी का मानना है , "अस्पृश्यता के ये तालिबान अमूल मक्खन और दूध पर भी रोक लगा सकते हैं और हमारे युवाओं से डेनिम जींस न पहनने को कह सकते हैं। और अनुमान लगाइए क्यों? क्योंकि ये चीजें गुजराती उत्पाद हैं।"

"दोस्तों मेरा दिल अब तक यह मानने को तैयार नहीं कि ये तालिबान इस बात से अनभिज्ञ हैं कि वे देश और हमारे समाज को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं।"

उन्होंने आखिर में लिखा है, "जो मेरे गुजरात को प्रेम करता है, मेरी आत्मा है। जो मेरे भारत से प्रेम करता है, मेरा भगवान है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+