इंडिगो, स्पाइस जेट की वित्तीय क्षमता परखेगी सरकार

अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, "विदेशों के लिए उड़ान शुरू करने की इच्छुक किसी भी एयरलाइंस को सरकार मुफ्त में लाइसेंस नहीं दे सकती। हम विमानन कंपनी की वित्तीय क्षमता और कम मांग के समय में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रख सकने जैसे अन्य पहलुओं पर भी विचार करेंगे।"

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया, किंगफिशर और जेट एयरवेज जैसी कंपनियों ने वैश्विक मंदी के दौर में अपनी कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को नियमित रूप से नहीं चलाया या उनमें बदलाव किया। इस अनुभव के आधार पर सरकार नए लाइसेंस देने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करेगी।

अधिकारी के अनुसार नए लाइसेंस के लिए नियमों को और कड़ा बनाया जाएगा।

मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से विदेशी उड़ानें शुरू करने की एयरलाइंसों की तैयारियों की जांच करने को कहा है।

विदेशों के लिए उड़ान शुरू करने वाली विमानन कंपनियों को घरेलू क्षेत्र में विमान सेवा संचालन का पांच वर्ष का अनुभव और कम से कम 20 विमानों के बेड़े की आवश्यकता होती है। इंडिगो के पास 25 विमान हैं और इस वर्ष कुछ नए विमान मिलने वाले हैं। स्पाइस जेट के पास 19 विमान हैं और वह इस वर्ष नौ नए विमान खरीदने जा रही है।

स्पाइस जेट के पांच वर्ष की संचालन की अवधि इस वर्ष मई में पूरी होने वाली है। वहीं इंडिगो के पांच वर्ष अगले साल अगस्त में पूरे होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+