महिला व दो बच्चों की हत्या का सुराग नहीं मिला
बांदा, 29 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के अजनई कुम्भीपुर के उमरा झाल में एक दिन पूर्व हुई एक महिला व दो बच्चों की हत्या का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। इस मामले में मृतकों की शिनाख्त व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षकवी. के. गर्ग ने सोमवार को बताया, " रविवार सुबह अजनई कुम्भीपुर के उमरा झाल में एक महिला (35) एवं पांच व एक साल के दो बच्चों के शव धारदार हथियार से कटे हुए बरामद किए गए। तमाम प्रयासों के बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिला है।"
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में कौशांबी, बांदा व इलाहाबाद की पुलिस से सहयोग मांगा गया है। साथ ही पुलिस व एसओजी की तीन टीमें गठित कर मामले को सुलझाने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से शराब की खाली बोतल व गिलास मिली है। महिला के पास से बरामद एक पॉलीथीन से बच्चों के कपड़े मिले हैं। प्रथम दृष्टतया हत्या का कारण प्रेम संबंध या फिर जमीनी विवाद हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications