गोहत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए : वरुण गांधी
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सहारनपुर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "गो वध एक कानूनी और सामाजिक अपराध है। इस पर सिर्फ हिंदुओं के लिए प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए, बल्कि इसलिए प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि यह राष्ट्र के गौरव का एक प्रश्न है।"
समर्थकों द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम के नारे के बीच वरुण ने कहा, "यदि कोई व्यक्ति आपकी मां को नुकसान पहुचाना चाहता है तो आप क्या करेंगे? निश्चित रूप से आप सामने आएंगे और उसके खिलाफ लड़ेंगे। आखिर हम इस गंभीर मसले पर शांत क्यों हैं? मैं चाहता हूं कि लोग जागें और अपनी मां को बचाएं।"
वरुण ने बरेली में सांप्रदायिक दंगे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। वरुण ने कहा कि होली के दिन मुसलमानों को रैली की अनुमति देना एक षड़यंत्र था।
वरुण ने मुख्यमंत्री मायावती को 'मालवती' की संज्ञा दी और कहा कि करोड़ों रुपये की कीमत वाली नोटों की माला का इस्तेमाल गरीब किसानों के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications