हरिहरन ढाका में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे
हरिहरन ने अपने नवीनतम गजल एलबम 'लाहौर के रंग, हरि के संग' को पाकिस्तानी के प्रसिद्ध संगीतकारोंके साथ मिलकर तैयार किया है। इस एलबम की काफी प्रशंसा की गई है।
हरिहरन ने अपने एक अन्य एलबम 'काश' को प्रख्यात संगीतकारों आनंदन शिवमणि, उस्ताद राशिद मुस्तफा (तबला), उस्ताद लियाकत अली खान (सितार) और उस्ताद सुल्तान खान (सारंगी) के साथ तैयार किया है।
दैनिक समाचार पत्र 'डेलीस्टार' के मुताबिक हरिहरन ढाका में आयोजित समारोह में अपने प्रसिद्व गीतों और गजलों की प्रस्तुति देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications