राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सभी के बीच बेहतर तालमेल : दीक्षित
इंडिया हैबीटेट सेंटर में "दिल्ली : खेल और राष्ट्रमंडल" विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में दीक्षित ने कहा, "खेलों के लिए तैयारियों में लगी सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल है क्योंकि उनके कार्य स्पष्ट रूप से भिन्न हैं और उनमें कोई घालमेल नहीं है।"
रोचक बात यह है कि मुख्यमंत्री हमेशा राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सहयोग के अभाव की शिकायत करती रही हैं। उन्होंने कई बार केंद्र सरकार से एमसीडी को दिल्ली सरकार के नियंत्रण में देने का अनुरोध किया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार दीक्षित ने भरोसा जताया कि अक्टूबर में होने वाले खेल बहुत सफल होंगे।
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट मेट्रो लिंक, दिल्ली में मेट्रो के विस्तार और नए फ्लाईओवरों जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेल नहीं होते तो इनके निर्माण में शायद एक दशक का समय लग सकता था।
दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल, 2010 दिल्ली को ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजनों की क्षमता वाले एक शीर्ष खेल आयोजन स्थल की सूची में शामिल करा देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications