भारत ने मास्को विस्फोटों की निंदा की
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मास्को के मेट्रो रेल नेटवर्क को निशाना बनाकर सोमवार को किए गए आत्मघाती विस्फोटों की भारत ने निंदा की है और इन आतंकवादी हमलों के मद्देनजर रूस के साथ एकजुटता व्यक्त की है।
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "त्रासदी की इस घड़ी में हम रूस के साथ हैं तथा हम सभी देशों में और हर तरह के आतंकवाद की भर्त्सना करते हैं।"
कृष्णा ने कहा, "ये भयावह हमले हैं। जो लोग इनमें मारे गए या घायल हुए, उनसे हमें हमदर्दी है।"
मास्को के दो मेट्रो स्टेशनों पर सुबह दो महिला आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए और 65 घायल हो गए। मास्को में 2004 के बाद का यह सबसे जबरदस्त आतंकवादी हमला है।
भारत और रूस आतंकवाद से निपटने में एक-दूसरे का सक्रिय सहयोग करते हैं।
रूस पहला देश था, जो मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमलों के खिलाफ सख्ती से उठ खड़ा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications