इस्लामाबाद से अर्धसैनिक बलों को नहीं हटाने का आग्रह
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार खुफिया एजेंसियों से एफसी के कुछ जवानों के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने की रिपोर्ट के बाद सरकार ने एफसी को हटाने का फैसला किया है।
तहरीक-ए-तालिबान के लिए काम करने के आरोप में एफसी के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया।
मूल रूप से पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत में तैनात होने वाले एफसी जवानों के स्थान पर मंत्रालय पुलिस या रेंजर्स को तैनात करने पर विचार कर रहा है।
इमाम ने अपने पत्र में मंत्रालय से कहा कि इस्लामाबाद पुलिस पहले से ही दबाव में है और आतंकवादियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की कमी है।
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था कायम रखने के अलावा आतंकवादियों से निपटने के लिए कम से कम 6,000 जवानों की भर्ती करने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications