नए ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मुफ्त डाउनलोड की सुविधा देगा बीएसएनएल

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की संचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) 31 मार्च तक लैंडलाइन आधारित ब्रॉडबैंड सुविधा लेने वाले ग्राहकों को पहले 15 दिन के लिए मुफ्त और असीमित डाटा डाउनलोड करने की सुविधा देगी।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "31 मार्च 2010 तक लैंडलाइन आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को 15 दिन के लिए ब्रॉडबैंड के मुफ्त उपयोग की सुविधा मिलेगी जिसकी गति दो एमबीपीएस तक रहेगी। इसके अलावा दो महीने के लिए मांग पर मुफ्त संगीत, वीडियो, गेम्स और वेब वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।"

ग्राहकों को इस सेवा के लिए सुरक्षा राशि और मोडेम का किराया चुकाना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+