महिला सुरक्षा कानून की समीक्षा करेगी राज्यसभा समिति
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता नज्मा हेपतुल्ला के नेतृत्व वाली राज्यसभा की अधीनस्थ कानून समिति घरेलू हिंसा से महिलाओं की हिफाजत के लिए बने घरेलू हिंसा नियमों, 2006 की समीक्षा कर रही है।
गौरतलब है कि ये नियम महिलाओं की हिफाजत के लिए घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 लागू करने के वास्ते बनाए गए थे।
राज्यसभा सचिवालय से सोमवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, "घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों और कानून में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर बच रहे आरोपियों को देखते हुए इन नियमों की समीक्षा करना आवश्यक हो गया है।"
समिति ने संगठनों, संस्थाओं, व्यक्तिओं और विशेषज्ञों से इस मामले में सुझाव भी आमंत्रित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications