यूपी में सड़क दुर्घटना, 6 तीर्थयात्रियों की मौत

सिंह के मुताबिक मेरठ डिपो की रोडवेज बस पर बजरी से लदा ट्रक पलट गया जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त दिल्ली निवासी प्रेम सिंह (50) रणजीत शर्मा (60) तथा उड़ीसा निवासी सुनीला (36), सरोजनी (60), सरूपा (75) और बाबू परीड़ा (70) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिंह ने कहा कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बस में सवार तीर्थयात्री हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में हिस्सा लेने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications