मेदवेदेव ने देश भर में सुरक्षा बढ़ाने को कहा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मेदवेदेव ने कहा है कि ऐसे आतंकवादी हमले रोकना और वाहनों में सुरक्षा मुहैया कराना कठिन है। उन्होंने कहा, " इस समस्या को किसी खास इलाके तक सीमित रखकर नहीं बल्कि उसे राष्ट्रीय स्तर पर देखते हुए सुरक्षा कड़ी किया जाना जरूरी हो गया है। जाहिर है कि हमने सुरक्षा के लिए पहले जो किया वह पर्याप्त नहीं है। "
मास्को में सोमवार को पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। इस विस्फोट में 23 लोग मारे गए और 18 घायल हो गए। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications