झारखण्ड में सदानंद मरक डेय होंगे बसपा के नये प्रदेश अध्यक्ष
रायपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। झारखण्ड में अपनी जमीन तैयार करने में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 35 वर्षीय सदानंद मरक डेय को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है।
मरक डेय, 52 वर्षीय दाउराम रत्नाकर की जगह लेंगे। रत्नाकर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वह राज्य में पार्टी के समन्वयक के रूप में भी काम करेंगे।
रत्नाकर ने आईएएनएस को बताया, "वर्ष 2000 से ही मैने राज्य में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया है। इस दौरान पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए मैने कड़ी मेहनत की लेकिन बहन जी (उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती) ने राज्य में नया नेतृत्व और युवा व्यक्तित्व को नेतृत्व का मौका देने का फैसला किया है।"
गौरतलब है कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनावों में बसपा को 90 सीटों में से केवल दो पर ही सफलता मिली थी और उसे केवल 6.11 फीसदी वोट मिले थे। पार्टी नेताओं को उम्मीद थी कि कम से कम 18 सीटों पर पार्टी अच्छा करेगी क्योंकि इन सीटों पर अनुसूचित जाति के लोगों की बहुलता थी। आम चुनावों में भी हालत अच्छी नहीं रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications