मास्को विस्फोटों के बाद रूसी शेयर बाजार में मामूली गिरावट
मास्को, 29 मार्च (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मास्को में सोमवार सुबह दो मेट्रो स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों की खबर के बाद रूसी के प्रमुख शेयर बाजारों मामूली गिरावट दर्ज की गई हालांकि थोड़ी देर बाद उनमें सुधार आ गया।
पहला विस्फोट लुब्यांका मेट्रो स्टेशन पर हुआ, जिसमें 23 लोग मारे गए और 18 घायल हो गए।
इसके करीब 40 मिनट बाद पार्क कुलतुरी मेट्रो स्टेशन पर दूसरा विस्फोट हुआ जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हो गए।
वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख के बावजूद सोमवार को कारोबार के पहले मिनट में रूबल आधारित सूचकांक एमआईसीईएक्स 0.2 फीसदी नीचे और डॉलर आधारित सूचकांक आरटीएस 0.3 फीसदी नीचे खुाला।
दोनों सूचकांकों में 15 मिनट बाद हालांकि उछाल दर्ज किया गया।
एमआईसीईएक्स 0.02 फीसदी वृद्धि के साथ 1,416.04 अंकों पर और आरटीएस 0.01 फीसदी उछाल के साथ 1,519.98 पर पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications