संयुक्त अरब अमीरात में 17 भारतीयों को मृत्युदंड
यह घटना शारजाह के अल साजा इलाके में हुई थी।
'खलीज टाइम्स' ने अपनी वेबसाइट पर खबर दी है कि न्यायाधीश यूसुफ अल हमादी ने रविवार को जुर्म साबित हो जाने के बाद इन लोगों को सजा सुनाई।
पाकिस्तानी नागरिक पर चाकू से कई वार किए गए थे जिससे उसकी मौत हो गई थी। इन सभी ने पीड़ित के तीनों साथियों को भी मारने की कोशिश की थी लेकिन वह बच निकले। सजा पाने वाले भारतीयों की उम्र 17 से 30 साल के बीच है।
बच निकले तीनों पाकिस्तानी नागरिकों के अनुसार उन लोगों पर 50 लोगों ने चाकूओं से हमला किया था।
पुलिस ने हमले की अगुवाई करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। अन्य को सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications