मास्को विस्फोटों से 50 को सदमा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विस्फोटों की खबर सुनने के बाद 50 लोगों को सदमा पहुंचा । इनमें कुछ लोगों को नर्वस ब्रेकडाउन हो गया तो कुछ को दिल का दौरा पड़ गया। विभिन्न अस्पतालों ने इस संबंध में सूचना दी है।
सूत्रों के अनुसार सदमे की वजह से अस्पताल पहुंचने वाले अधिकतर लोग धमाकों के चश्मदीद थे। मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार सुबह महिला आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए।
पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। इस विस्फोट में 25 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और करीब इतने ही घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications