स्वतंत्रता सेनानी बिश्वनाथ पटनायक का निधन

भुवनेश्वर, 29 मार्च (आईएएनएस)। स्वंतत्रता सेनानी और गांधीवादी बिश्वनाथ पटनायक का सोमवार तड़के बालीगुदा स्थित उनके आश्रम में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। वह उड़ीसा में गरीबों के लिए किए गए अपने कार्यो के लिए विख्यात थे।

पटनायक ने भारत छोड़ो आंदोलन और 1950 के दशक में भूदान आंदोलन में हिस्सा लिया था। बुढ़ापे के कारण होने वाली बीमारियों की वजह से उनका निधन हुआ।

पटनायक को 2008 में जमनालाल बजाज फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उड़ीसा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के दलित और जनजातीय लोगों की सहायता के लिए उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन 'बनबासी सेवा समिति' का गठन किया था।

यह समिति कई आवासीय स्कूलों, अनाथालयों, और वृद्धाश्रमों का संचालन करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+