एल एंड टी को इंडियन ऑयल से करोड़ों रुपये की परियोजना मिली
मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख अभियांत्रिकी कंपनी एल एंड टी को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से 1400 करोड़ रुपये की तेल परिशोधन परियोजना मिली है।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एल एंड टी को उड़ीसा के पारादीप की एक बुनियादी ईंधन रिफायनरी के सालाना 41.7 करोड़ टन एफसीसी रिएक्टर रिजनेरेटर प्रॉजेक्ट के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से 1400 करोड़ रुपये मूल्य का बड़ा आर्डर हासिल हुआ है।
बयान में कहा गया है कि यह परियोजना जुलाई 2012 तक शुरू हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications