सोने की खान में फंसे 8 श्रमिकों को बचाया गया
बोगोटा, 29 मार्च (आईएएनएस)। कोलंबिया के सेगोविया कस्बे में सोने की एक खान में फंसे आठ श्रमिकों को शनिवार को सुरक्षित बचा लिया गया।
समाचार एजेंसी ईएफई ने कोलंबिया के एंटीओक्यूआ प्रांत के आपदा प्रतिक्रिया विभाग के निदेशक फ्रेडी रेनडोन रोलडन के हवाले से बताया कि बचाव दल ने शनिवार को आठ श्रमिकों का पता लगा लिया था। अनुकूल महौल न होने के बावजूद सभी अच्छी स्थिति में थे।
सोने की खदान में काम करने वाले श्रमिक शुक्रवार को बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो जाने से फंस गए थे।
गौरतलब है कि विस्फोट के समय कम से कम 32 श्रमिक खदान में थे जिनमें से 24 को बचा लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications