एएमयू चलाएगा आध्यात्मिक शिक्षण कार्यक्रम

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों को मानसिक तनाव से छुटकारा दिलाने के लिए अब आध्यात्मिक परामर्श का सहारा लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही इसके लिए आध्यात्मिक शिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "छात्रों को चिंता, हताशा, तनाव व अन्य मानसिक समस्याओं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से अगले दो-तीन दिनों में यह कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।"

अबरार ने कहा कि कुलपति पी.के.अब्दुल अजीज के निर्देश पर इन कार्यक्रमों के संबंध में हमने विभिन्न धर्मो के धर्मगुरुओं से संपर्क किया है। ये धर्मगुरु छात्रों को उन मानसिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे, जिनसे निपटने में असफल होकर छात्र कभी-कभी खतरनाक कदम उठा लेते हैं।

एएमयू अधिकारियों के मुताबिक इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक चलाने के लिए विश्वविद्यालय ने एक परामर्श प्रकोष्ठ का भी गठन किया है, जिसमें धर्मशास्त्र, मनोविज्ञान और मनोचिकित्सा विभाग के संकाय सदस्यों को शामिल किया गया है।

अबरार ने कहा कि वैसे तो विश्वविद्यालय में मुस्लिम छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन दूसरे धर्मो के छात्रों को आध्यात्मिक परामर्श के लिए उनके धर्म के सम्मानित धर्मगुरुओं को बुलाया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+