सोनिया ने रोसैया से हैदराबाद की स्थिति पर चर्चा की
रोसैया ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पुराने शहर में हुई हिंसा से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां सोमवार सुबह दिल्ली से हैदराबाद पहुंच गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के और जवान यहां पहुंचने वाले हैं।
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एमआईए) के विधायकों ने कहा कि हिंसा रोकने में पुलिस असफल रही। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, "हम अन्य राज्यों से सहायता के लिए बातचीत कर रहे हैं।"
चिदंबरम ने रविवार रात मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत की थी और केंद्र से सभी प्रकार की सहयाता देने का भरोसा दिलाया था। रोसैया ने कहा कि वह राज्य के प्रमुख पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी।
राज्य की गृहमंत्री पी.सविता इंदिरा रेड्डी ने सोमवार सुबह पुराने शहर के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने विधानसभा में कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications