थाइ प्रधानमंत्री बातचीत के लिए तैयार

थाइ प्रधानमंत्री बातचीत के लिए तैयार

थाइलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित विजयजीवा उनके इस्तीफ़े और देश में चुनाव करवाने के लिए विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के नेताओं के साथ मुलाक़ात कर रहे हैं.

विरोधियों के आग्रह पर थाइ टेलीविज़न पर इस बातचीत का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है.

इसके कुछ घंटे पहले तक थाइ प्रधानमंत्री कहते रहे थे कि वे किसी तरह के दबावों के सामने नहीं झुकेंगे.

लेकिन अब संवाददाताओं के अनुसार बैंकॉक में दो सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद उनका अब बातचीत के लिए तैयार होना एक तरह से उनके समझौता करने का संकेत है.

थाइ प्रधानमंत्री के एक प्रवक्ता ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने देश में शांति की बहाली और हिंसा की आशंका को कम करने के उद्देश्य से बातचीत के लिए आए आग्रह को स्वीकार किया है.

थाइलैंड में 'रेड शर्ट' नाम से जाने जानेवाले दसियों हज़ार प्रदर्शनकारी पिछले दो सप्ताह से लगातार बैंकॉक में प्रदर्शन कर रहे हैं.

इनमें से अधिकतर लोग थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री टकसिन चिनावाट के समर्थक हैं जिन्हें सितंबर 2006 में एक सैन्य विद्रोह के बाद हटा दिया गया था.

इससे पहले 'येलो शर्ट' के नाम से जाने जानेवाले प्रदर्शनकारियों ने चिनावाट को हटाने के लिए भी अभी की तरह ही प्रदर्शन किया था.

सैन्य विद्रोह के बाद दिसंबर 2007 में पहली बार चुनाव हुए जिसमें चिनावाट समर्थकों की जीत हुई.

लेकिन 'येलो शर्ट' समर्थकों ने एक साल बाद विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद दिसंबर 2008 में चिनावाट के सहयोगियों की सरकार गिर गई और अभिसित विजयजीवा ने सरकार बनाई.

इसके दो साल बाद मार्च 2010 में 'रेड शर्ट' समर्थकों ने विजयजीवा सरकार को गिराने के लिए व्यापक विरोध शुरू कर दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+