'जांच का अहम हिस्सा था मोदी से पूछताछ'
अहमदाबाद। एसआईटी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्ष 2002 के दंगों के सिलसिले में पूछताछ करने वाले विशेष जांच दल के प्रमुख आर.के.राघवन के मुताबिक दंगों की जांच पूरी करने की दिशा में मोदी से पूछताछ एक बड़ा कदम है। उल्लेखनीय है कि एसआईटी यानी विशेष जांच दल का गठन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया गया है।
दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को मोदी से पूठताठ के निर्देश दिए। एसआईटी ने शनिवार को मोदी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। जाकिया जाफरी ने मोदी पर आरोप लगाया है कि राज्य में हुए दंगों में मोदी एक पक्ष थे।
राघवन ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से कहा, "निश्चय ही मोदी से पूछताछ मामले के रहस्यों से पर्दा उठाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।" सीबीआई के पूर्व निदेशक राघवन के मुताबिक मोदी से करीब 10 घंटे की पूछताछ के दौरान उन्होंने जो कुछ कहा उसे वैसे ही लिखा गया और उस पर उनके हस्ताक्षर लिए गए।
राघवन ने जोर देकर कहा कि उनकी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय समय सीमा 30 अप्रैल से पहले तैयार हो जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications