स्टीफन आग हादसे में मृतकों की संख्या 33 हुई
कोलकाता। कोलकाता के स्टीफन कोर्ट इमारत के मलबे से शनिवार को तीन और जले हुए शव मिलने के बाद मंगलवार को आग लगने से हुए विनाशकारी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। अब भी करीब एक दर्जन लोग लापता हैं। पुलिस प्रभारी के मुताबिक "शनिवार को तीन और शव मिले हैं।"
जले हुए शवों की पहचान नहीं हो सकी है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एस.एस.के.एम. अस्पताल भेज दिया गया है।
पार्क स्ट्रीट की इस इमारत में मंगलवार को हुए अग्निकांड में कई लोग बुरी तरह फंस गए थे। अपनी जान बचाने की कोशिश में इमारत के ऊपरी तलों से नीचे कूदे छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि बुधवार सुबह छठे तल पर 18 जले हुए शव मिले थे। शुक्रवार को भी इमारत से आधा दर्जन शव मिले थे।













Click it and Unblock the Notifications