बिहार में सड़क हादसे में 9 मरे
पटना। बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक और कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई।
पढ़ें - सड़क दुर्घटना से संबंधित अन्य खबरें
पुलिस के अनुसार दरभंगा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक स्कॉर्पियो दरभंगा से मुजफ्फरपुर जा रही थी। शंकरपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गई।
सिमरी थाना के प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-57 पर हुई इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । इस पर सवार सभी नौ लोगों मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक पर सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं।













Click it and Unblock the Notifications